Thursday, May 5, 2016

R एक परिचय

R एक परिचय

सांख्यिकी विश्लेषण (Statistical analysis), रेखा चित्रण प्रतिनिधित्व और संप्रेषण (graphics representation and reporting) के लिए R एक प्रोग्रामिंग भाषा और साफ्टवेयर एनवायरनमेंट (programming language and software environment) है. R को निर्माण रोस इहका (Ross Ihaka) और रोबर्ट जेंटलमैन (Robert Gentleman) द्वारा ऑकलैंड विश्वविद्यालय, न्यूज़ीलैण्ड में किया गया था, और वर्तमान में इसका विकास R Development Core Team द्वारा किया जाता है.
R के मूल में एक interpreted computer language है जोकि branching और looping की और साथ ही functions को modular programming में प्रयोग करने की अनुमति देती है. R उन procedures से भी जुड़ने की अनुमति देती है जोकि C, C++, .Net, Python या FORTRAN languages में लिखे गए हैं.
R को GNU General Public License के अंतर्गत मुफ्त उपलब्ध (freely available) कराया गया है, और pre-compiled binary versions को भिन्न operating systems जैसे Linux, Windows और Mac के लिए उपलब्ध कराया गया है.
R एक मुक्त सोफ्टवेयर (free software) है जिसे की वितरण GNU-style copy में किया जाता है और वह GNU project का अधिकारिक हिस्सा है जिसे GNU S कहा जाता है.

R का विकास

R को प्रारंभ में रोस इहका और रोबर्ट जेंटलमैन द्वारा ऑकलैंड विश्वविद्यालय, न्यूज़ीलैण्ड में लिखा गया था. R का पहला संस्करण 1993 में आया. इसके बाद अनेक लोगों ने code और bug को बताते हुए इसको विकसित होने में मदद दी. मध्य-1997  के बाद से वहां एक केन्द्रीय संगठन ("R Core Team") है जोकि R source code को विकसित होने में मदद दे रही है.

R की विशेषताएं

R एक programming language और software environment है जिसका प्रयोग statistical analysis, graphics representation और reporting के लिए किया जाता है. R की प्रमुख विशेषताएं हैं −
·        R एक पूर्णतः विकसित, सरल, और प्रभावी प्रोग्राम करने योग्य भाषा है जिसमें conditionals, loops, user defined recursive functions और input और output facilities उपलब्ध हैं.
·        R में एक बहुत ही प्रभावी data handling और storage facility उपलब्ध है.
·        R उचित operators को उपलब्ध कराती है जिससे की arrays, lists, vectors और matrices की गणना की जा सके.
·        R data analysis के लिए बड़े, सुस्पष्ट (coherent), और integrated tools.
·        R data analysis और display के लिए graphical सुविधा भी देती है जिसे सीधे computer या कागज पर देखा जा सकता है.

आज के समय में, R  एक बहुतायत में प्रयोग की जाने वाली statistics programming language है. 

R programming को हिंदी में सीखें

सांख्यिकी विश्लेषण (Statistical analysis), रेखा चित्रण प्रतिनिधित्व और संप्रेषण (graphics representation and reporting) के लिए R एक महत्वपूर्ण प्रोग्रामिंग भाषा और साफ्टवेयर एनवायरनमेंट (programming language and software environment) है... जिसे सभी सीखना चाहते हैं...
निम्न Blog में मैं R Programming से हिंदी के पाठकों को अवगत कराऊंगा. यहां R Programming को सिखाते समय यह ध्यान रखा गया है की सिखने वाले की मातृभाषा हिंदी है परंतु वह अंग्रेजी से भी परिचित है.